अल्सर के कारण और इससे बचने के उपाय जाने …
लालकिला पोस्ट डेस्क
आमतौर पर ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना खाने या खानपान की गलत आदतों की वजह से पेट में जरूरत से ज्यादा एसिड बनने लगता है। जिसके कारण अल्सर की प्रॉब्लम बढ़ने लगती है। कई बार इसके कारण पेट में छाले भी पड़ने लगते हैं। इसके अलावा पेट में बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण भी ये समस्या हो सकती है। पेप्टिक अल्सर होने पर पेट की अंदरूनी दीवारों पर छाले पड़ जाते हैं। वहीं गैस्ट्रिक अल्सर होने पर खाने के बाद पेट में दर्द शुरू हो जाता है। ड्यूडिनल अल्सर की प्रॉब्लम होने पर देर तक भूखा रहने पर पेट में दर्द होने लगता है। तो आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में जो अल्सर की बीमारी के जिए जिम्मेदार होते हैं।
नंबर एक- डाइट
डाइट में ज्यादा मिर्च, मसालेदार जीचें लेने से बॉडी में जरूरत से ज्यादा एसिड बनने लगता है। इससे अल्सर की प्रॉब्लम होने लगती है।
नंबर दो- स्मोकिंग
स्मोकिंग करने से बॉडी में टार जमा होने लगता है। ये पेट में जाकर अल्सर की प्रॉब्लम पैदा करता है।
नंबर तीन- बैक्टीरिया
खाने या हवा के माध्यम से कई बार पेट में हेलिकोबैक्टर पायलोरी नामक बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। ये बैक्टीरिया अल्सर की प्रॉब्लम पैदा करते हैं।
नंबर चार- स्ट्रेस
लगातार स्ट्रेस में रहने ले अल्सर की आशंका बढ़ जाती है।
और नंबर पांच- दवाएं
कई बार पेनकिलर्स का हाईडोज लेन से भी अल्सर की प्रॉब्लम होने लगती है। वहीं अगर बात करें उपायों की, तो आधे कप ठंडे दूध में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। ऐसा रोज सुबह-शाम करें। पोहा और सौंफ को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर बना लें। इसे रोज पानी में मिलाकर दिन में 3 से 4 बार पीना चाहिए। पत्ता गोभी और गाजर को बराबर मात्रा में लेकर जूस बना लें। इसे सुबह-शाम 1-1 चम्मच पिएं।
