आखिर अपना ही मांस नोचकर क्यों खाता है ये मासूम ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
वैसे तो आप न कितनी बीमारियों और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बीमारी से रुबरू कराने जा रहे हैं, जिससे पीड़ित इंसान खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगता है।
तस्वीरों में नजर आने वाले इस मासूम बच्चे का नाम डेवी है। डेवी की उम्र 11 साल की है और वो वाशिंगटन में अपने मां-बाप के साथ रहता है। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि डेवी को जो बीमारी में उसमें वो अपने आप को बेहद अजीब तरीके से नुकसान पहुंचाता है। दरअसल, डेवी को Lesch Nyhan Syndrome है और इस बीमारी में वो खुद को काटकर सेल्फ इंजरी पहुंचाता है। जी हां, वो खुद के होठ, जुबान और हाथों को काटकर खुद को नुकसान पहुंचाता है।
डेवी अपने अपने बाई-बहनों में सबसे छोटा है। वहीं डेवी की मां की मानें तो महज 1 साल 4 महीने की उम्र में डेवी ने खुद को काटना शुरु किया था और तभी उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला। आपको बता दें कि Lesch Nyhan Syndrome नाम की बीमारी 3 लाख 80 हजार लोगों में से 1 शख्स को होती है। डेवी ना सिर्फ खुद को ही नुकसान पहुंचाता है, अगर उसके ज्यादा करीब कोई जाता है, तो वो उसे भी काटता है।
हालांकि अपने बेटे को किसी भी तरह की सेल्फ इंजरी से बचाने के लिए डेवी के माता-पिता ने उसके हाथों पर ब्रेसेस बांधे हैं, ताकी उसके हाथ उसके मुंह तक न जा सके। साथ ही उसके पैरों को भी कवर किया जाता है। वहीं डेवी के पिता ने आगे बताया कि जब उनका बेटा अपने होंठो को काटने की कोशिश करता है, तो वो रबर गॉर्ड उसके मुंह में लगा देते हैं, ताकि वो खुद को कोई नुकसान न पहुंचा सके। डेवी की मां की मानें तो उन्हें नहीं पता कि उनका बच्चा कब तक इस दुनिया में रह पाएगा, लेकिन वो अपने बेटे को हर तरह की खुशी देते हैं।