आखिर कहां महिला के शरीर पर परोसा जाता है खाना ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
चीजें बेचने और उसके प्रचार प्रसार के लिए अब लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं। कुछ ऐसा ही कर रही है जापान की होटल ‘न्योटाइमोरी एक्सपीरियंस’। इस होटल के फेमस होने की पीछे की वजह ये है कि यहां खाना महिलाओं के शरीर पर परोसा जाता है।
जी हां, आपने सही सुना। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अजीब ढंग से परोसे गए खाने को खाने के लिए लंबी लाइन भी लगती है। रिपोर्ट्स की मानें तो न्यूड महिलाओं को पूरी तरह से कई व्यजनों से सजा दिया जाता है। ये डाइनिंग टेबल पर होता है। यहां आने वाले ग्राहक उस महिला के शरीर पर रखे खाने को इच्छानुसार ही काटकाट कर खाते हैं। जिसे जो भी पसंद है वो खा सकता है। आमतौर पर यहां पर सुशी मछली परोसी जाती है।
आपको बता दें कि न्यूड शरीर पर खाना परोसने का ये अजीब चलन जापान में सालों से है। इसे ही न्योटाइमोरी या बॉडी सुशी कहते हैं। इस शब्द का मतलब है शरीर से बनी हुई प्लेट। इस होटल की वेबसाइट की मानें तो बॉडी सुशी का एक्सपीरियंस वे जापान के साथ कई देशों में दे रहे हैं। इससे पहले चीन में भी ये चलन था, लेकिन बाद में इसका जमकर विरोध हुआ।
लोगों का मानना था कि ऐसे खाना परोसाना बेहद घटिया, टॉर्चर और इंसान का अपमान है। इससे इंसानी शरीर को महज एक चीज की तरह देखा जाने लगा था। तमाम विरोधों के बाद चीन और कुछ देशों में इसपर बैन लगा दिया गया। हालांकि, इसकी पॉपुलरिटी के कारण असली महिलाओं की जगह नकली पुतले या केक से बनी बॉडी का इस्तेमाल किया जाने लगा।