आखिर कच्चा अंडा खाना आपको क्यों पड़ सकता है भारी ? आखिर कच्चा अंडा खाने के कौन से 5 बड़े नुकसान हो सकते हैं ? जाने..
लालकिला पोस्ट डेस्क
अंडे में मौजूद न्यूट्रिएंट्स की वजह से ही इसे एक कंप्लीट फूड माना जाता है। लेकिन इसके पूरे फायदे शरीर को तभी मिलते हैं, जब अंडा पूरी तरह से पका हुआ हो। काफी लोग कच्चा अंडा भी खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है।
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर अंडा खाने से पहले किन बातों का ख्याल रखें, ताकि इसका पूरा फायदा शरीर को मिल सके। तो आपको बता दें कि अंडे को योक के साथ खाएं। उबले हुए अंडे को सलाद में मिक्स करके खा सकते हैं। अंडे का ऑमलेट बनाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा दूध के साथ उबले अंडे ले सकते हैं। साथ ही वजन बढ़ाने के लिए अंडा करी या अंडे की भुर्जी बनाकर खाना भी फायदेमंद हो सकता है।
अब जानते हैं कि आखिर कच्चे अंडे खाने से कौन से 5 बड़े नुकसान हो सकते हैं।
नंबर एक- कच्चे अंडे में सोल्मोनेला बैक्टीरिया होते हैं। इससे इम्युनिटी कम होती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।
नंबर दो- कच्चा अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन का अब्जॉर्बशन पूरी तरह से नहीं होता है। इससे मसल्स भी कमजोर हो सकती है।
नंबर तीन- इससे शरीर में बायोटिन का पर्याप्त अब्जॉर्बशन नहीं होता है। इससे शरीर में ग्लुकोज बनाने की प्रक्रिया पर निगेटिव असर होता है। जिससे कमजोरी की समस्या हो सकती है।
नंबर चार- प्रेग्नेंसी के दौरान भी कच्चा अंडा खाना भारी पड़ सकता है, क्योंकि कच्चा अंडा खाने से यूटरस में क्रैंप होने लगता है। इससे प्री मैच्योर बेबी के चांज बढ़ते हैं।
नंबर पांच- कच्चा अंडा खाने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया से इनडाइजेशन हो सकता है। इससे फूड प्वाइजनिंग के चांस बढ़ जाते हैं।
