आखिर ये लड़की क्यों पीती है लड़कों का खून, जाने …

लालकिला पोस्ट डेस्क
आपने किताबों में वैम्पायर की कहानियां जरूर पढ़ी होंगी या फिर फिल्मों में जरूर देखी होगी। लेकिन क्या आप असल जिंदगी के वैम्पायर के बारे जानते हैं। अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे इस वैम्पायर के बारे जो लड़कों का खून पीना पसंद करती है।
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की रहने वाली इस 38 साल की महिला का नाम जोर्जिया कॉन्डन है, जिसे दुनिया का रियल लाइफ वैम्पायर के तौर पर जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो खून पिए बिना नहीं रह पाती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोर्जिया जब महज 12 साल की थी, तब उसने पहली बार इंसानी खून का स्वाद चखा था। इसके बाद उसके खून पीने की चाहत और बढ़ गई।
अपनी उम्र बढ़ने के साथ ही ऐसा करना जोर्जिया की आदत में शुमार हो गया। 17 साल की उम्र में उसे एक ऐसी दोस्त मिली, जिसने उसे कई दिनों तक खून पिलाया। कहा जाता है कि जोर्जिया को खून पीने की ये आदत वैम्पायर से जुड़ी फिल्में ट्विलाइट, ट्रू ब्लड, वैम्पायर डायरी देखने के बाद लगी। जोर्जिया के अनुसार ब्रिसबेन में ब्लडलस्ट बॉल इवेंट में उसके जैसे कई खून पीने वाले लोग आते हैं। वहीं उसकी मुलाकात ब्वॉयफ्रेंड जमाएल से हुई थी। जोर्जिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से उसका खून पीने की इच्छा जताई तो वो बिना डरे उसके लिए तैयार हो गया था।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दो सालों से साथ रहने वाला उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे हर हफ्ते अपना खून पिलाता है। वहीं जोर्जिया इस आदत के चलते बहुत सारी बीमारियों से ग्रस्त है। उसे एनिमिया के साथ-साथ थैलसीमिया भी है। इसकी वजह से उसे खून का टेस्ट अच्छा लगता है। सिर्फ इतना ही नहीं वैम्पयार की तरह उसे धूप में जाने से डर भी लगता है।