आखिर वो कौन से 7 फूड हैं, जिन्हें स्लो प्वायजन कहा जाता है?

लालकिला पोस्ट डेस्क
हमारे भोजन में कई ऐसी चीजें हैं, जिसका ज्यादा सेवन करना हमें भारी पड़ सकता है। वैसे तो ज्यादा नमक वाले खाने को खतरनाक माना जाता है, इससे कैंसर का खतरा होने का चाजेंस ज्यादा होते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें धीमा जहर कहा जाता है। इन चीजों को खाने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
तो आइए जानते हैं उन 7 चीजों के बारे में, जिन्हें खाना आप पर भारी पड़ सकता है।
नंबर एक- अंकुरित आलू
इसमें ग्लाइकोअल्केलाइड्स होते हैं। इसके खाने से डायरिया हो सकता है, ऐसे आलू लगातार खाने से सिर दर्द या फिर बेहोशी तक हो सकती है।
नंबर दो- शक्कर
शक्कर खाने से लीवर में ग्लाइकोजन की मात्रा कम होती है। इससे मोटापा, थकान, माइग्रेन, अस्थमा और डायबिटीज बढ़ सकती है। ज्यादा खाने से बुढ़ापे का असर जल्दी नजर आता है।
नंबर तीन- जायफल
इसमें MYRISTCIN होता है। इसके सेवन से बार-बार हार्ट बीट रेट बढ़ती है। उल्टी की शिकायत भी हो सकती है। ज्यादा खाने से ब्रेन पावर भी कम हो सकती है।
नंबर चार- नमक
इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसे ज्यादा खाने से हाइ ब्लड प्रेशर होने की संभावना होती है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा होता है। इससे कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस के चांस बढ़ते हैं।
नंबर पांच- कोल्ड ड्रिंक
इसमें शक्कर और फास्फोरिक एसिड ज्यादा होता है, ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से दिल से जुड़ी समस्या पैदा होती है। इससे ब्रेन पावर भी कम हो सकता है।
नंबर छह- मैदा
मैदा बनने की प्रासेस में फाइबर निकल जाता है। ज्यादा मैदा खाने से पेट खराब होता है, इसमें ब्लिचिंग एजेंट्स होते हैं, जो खून को पतला करते हैं। इससे दिल का दौरा पड़ने जैसी बीमारी हो सकती है।
नंबर सात- मशरूम
कच्चे मशरूम में कार्सिनोजेनिक कंपाउंड्स होते हैं। कच्चे मशरूम खाने से कैंसर की संभावना बढ़ती है। इसलिए मशरूम को अच्छे से ऊबालने के बाद ही यूज करना चाहिए।
तो ये है स्लो प्वाइजन वाली वो 7 चीजें, जिसके सेवन से गंभीर बीमारियां होने का खतरा होता है।