इन देशों में पत्थरबाजों की सजा जानकर दिल दहल जाएगा !

लालकिला पोस्ट डेस्क
जम्मू कश्मीर से अक्सर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार पत्थरबाजी की वजह से सुरक्षा बलों के जवानों को जान भी गंवानी पड़ती है। बावजूद इसके भारत में इन दहशतगर्दों को कठोर सजा देने से बचा जाता है, लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जहां इन पत्थरबाजों के प्रति कोई रहम नहीं दिखाते हैं। यहां पत्थरबाजों को मिलने वाली सजा के बारे में जानकर किसी के भी रुह कांप जाए। तो आइए जानते हैं उन 7 देशों के बारे में जहां पत्थरबाजों को दी जाती है कठोर सजा।
नंबर एक- इजराइल
यहां अगर किसी शख्स ने इजरायली सैनिक पर पत्थरबाजी की तो उसे सीधा मौत की सजा मिलती है। इसके बाद उसके परिजनों को घर खाली करने के लिए बोला जाता है। फिर उसके घर को पत्थरों से भर दिया जाता है।
नंबर दो- चीन
यहां पत्थरबाजों को एक संकरे जेल में डाल दिया जाता है। साथ ही उसे अंगदान के लिए भी कहा जाता है। हालांकि सरकार बाद में इलाज के लिए मदद भी करती है।
नंबर तीन- अमेरिका
यहां पत्थरबाजों को काफी समय के लिए जेल भेज दिया जाता है। यहां तक कि जो पत्थर फेंकने वाले किसी समूह से मिले होते हैं उन्हें भी जेल जाना पड़ता है।
नंबर चार- यूनाइटेड किंगडम
यहां पत्थरबाजों को 3.5 साल के लिए सलाखों के पीछे फेंक दिया जाता है।
नंबर पांच- न्यूजीलैंड
यहां पत्थर फेंकने पर आप सीधा 14 साल के लिए जेल जा सकते हैं।
नंबर छह- ऑस्ट्रेलिया
यहां पत्थरबाजी पर सीधा 5 साल की सजा होती है।
और नंबर सात- तुर्की
यहां इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने पत्थर फेंका है या नहीं। लेकिन अगर आप पत्थरबाजों के गिरोह में शामिल हैं तो फिर जेल जाना तो होगा ही। यहां इस अपराध के लिए बच्चों को भी नहीं बख्शा जाता।