इस कंपनी के कर्मचारियों की सुविधा देखकर हैरान रह जाएंगे ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
अभी तक आपने बहुत लोगों को लाखों-करोड़ों की कार से ऑफिस जाते हुए देखा होगा। पर क्या कभी ऑफिस जाने के लिए विमान के इस्तेमाल की खबर सुनी है ? शायद नहीं। ऐसा अक्सर आपने फिल्मों में ही होते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको असलियत में ऐसा करने वाले ऑफिस के बारे में बताएंगे, जिसने अपने कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए विमान सेवाएं दी हैं। इतना ही नहीं कंपनी के किसी भी कर्मी को अगर ऑफिस से बाहर फिल्ड वर्क के लिए जाना होगा, तो कंपनी का प्लेन से ही जाना होगा।
इस कंपनी के कर्मचारियों की तो पूरी मौज है। जी हां, यहां काम करने वाले एम्पलोई अब हवाईजहाज के जरिए काम पर पहुंचेंगे। ताज्जुब हुआ न जानकर ? ह्यूस्टन के एक लॉ फर्म पैटरसन और शेरिडन ने सैन फ्रांसिस्को में ग्राहकों से मिलने के लिए अपने वकीलों को भेजने के लिए जेट सेवाएं चालू की हैं।
जी हां, कंपनी ने 3 मिलियन डॉलर का खर्चा कर निजी जेट खरीदे हैं। दरअसल, कंपनी को स्थानीय वकील करना काफी मंहगा पड़ रहा था। कंपनी ने सोच समझकर ये फैसला किया। क्योंकि स्थानीय वकीलों को हायर करने का खर्चा एक विमान से अपने कर्मचारियों को फिल्डवर्क पर भेजने से भी मंहगा साबित हो रहा था। इसलिए कंपनी ने फैसला किया कि वो अपने मुख्याल्य से ही विमान के जरिए अपने कर्मचारियों को अपने ग्राहको तक भेजेगी। इससे कंपनी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
फर्म ने स्थानीय वकीलों को भर्ती करने से सस्ता इसलिए कहा, क्योंकि कंपनी को हर उड़ान पर प्रति यात्री महज 1,900 डॉलर खर्च करने पड़ रहे थे। जबकि परिचालन में यदि कंपनी को कोई बदलाव करना हो, जैसे सुबह 7 बजे की फ्लाइट दो घंटे लेट चलानी हो, तो इसमें ऑपरेटिंग चार्ज अलग से जुड़ता है। इसके लिए कंपनी को 2,500 डॉलर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।