इस शख्स को बिना कपड़ों के गुफा में रहना क्यों पसंद है ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको एक बड़े ही अजीबो गरीब शख्स से ताल्लुख कराने जा रहा हैं। एक ऐसे शख्स से जो बिना कपड़ों के रहना पसंद करता है। जानकर थोड़ी हैरानी तो हुई होगी कि आज की दुनिया में ऐसे इंसान भी अस्तित्व में है जो आदि मानव के जैसे नग्न रहना पसंद करते हैं। लेकिन इन जनाब के मिजाज थोड़े अलग हैं। आदि मानव की तरह एक गुफा में बिना कपड़ों के रहने वाला ये शख्स फेसबुक इस्तेमाल करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला गुफा में जाकर वो भी इस हाल में रहते हुए फेसबुक कौन इस्तेमाल करता है..? तो आपको बता दें ये इस आदमी का शौक बन चुका है।
जी हां, सोशल मीडिया पर जब इस शख्स की कहानी सामने आई, तो पूरी दुनिया को इसपर हैरानी हुई। लोगों ने इसे ‘केव मैन’ का नाम दे दिया। थाईलैंड का रहने वाला ये शख्स ‘केव मैन’ होने के पुख्ता सबूत भी दे चुका है। उसने सोशल मीडिया पर गुफा की कई तस्वीरे पोस्ट की है, जिनमें वो बिना कपड़ों के वहां रहते हुए नजर आ रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि तस्वीरों में इस शख्स के साथ कई अलग-अलग महिलाएं भी नजर आ रही है।
आधुनिक युग के इस आदि मानव का नाम ‘लोथरियो चतुपूम लोसिरी’ है। इसने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दुनिया को यह बताया कि किस तरह से उसने विदेशी महिलाओं को अपनी गुफा में बुलाया और उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की। सिर्फ इतना ही नहीं यह शख्स दावा करता है कि उसमें ईश्वर की तरह शक्तियां मौजूद हैं और इसकी वजह से दूर देशों से भी महिलाएं उसकी गुफा में खिची चली आती हैं।
हालांकि लोगों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद पुलिस ने इस शख्स और गुफा की जांच की लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। सबूतों को अभाव में पुलिस ने इस शख्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक लोथरियो चतुपूम लोसिरी तकरीबन तीन साल पहले गुफा में शिफ्ट हो गया था।