ऐसे देश जहां मिलती है वीजा ऑन अराइवल की सुविधा !

लालकिला पोस्ट डेस्क
अगर आप विदेश घूमने का मूड बना रहे हैं, तो इस समय आपके पास बेहतर मौका है, क्योंकि कई बार वीजा की वजह से प्लान खटाई में पड़ जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट इस साल यानी 2018 में 66वें स्थान पर रहा है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को 132 देशों की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत है, हालांकि उनको 41 देशों में आगमन के बाद वीजा यानी वीजा ऑन अराइवल मिल सकता है। इसके अलावा 25 देश ऐसे हैं, जहां बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के लिए आपको वीजा का झंझट और न बजट की चिंता नहीं सताएगी।
नंबर एक- थाईलैंड
थाईलैंड एक खूबसूरत देश है, जो भारतीय टूरिस्टों को आने पर 4,452 रुपये में वीजा देता है। इस वीजा की अवधि 15 दिनों तक के लिए ही मान्य होती है। थाईलैंड को एक बार देखने की हसरत दुनिया भर के सैलानियों में होती है। थाईलैंड में दो जगहें सैर-सपाटे के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं- बैंकॉक और पट्टाया।
नंबर दो- केन्या
भारतीय टूरिस्टों में केन्या भी अहम स्थान रखता है। यहां जाने के लिए भारतीय टूरिस्ट को 51.5 अमेरिकी डॉलर यानी 3,705 रुपये वीजा फीस देनी पड़ती है। ये देश भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। ये वीजा अधिकतम तीन महीने के लिए मान्य होता है।
नंबर तीन- जॉर्डन
भारतीय टूरिस्ट जॉर्डन के लिए 56.5 अमेरिकी डॉलर यानी 4,104 रुपए वीजा फीस देनी पड़ती है। ये देश भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। ये वीजा अधिकतम 30 दिन के लिए मान्य होता है।
नंबर चार- कंबोडिया
भारतीय टूरिस्ट को कंबोडिया के लिए 20 अमेरिकी डॉलर यानी 1453 रुपए वीजा फीस देनी पड़ती है। कंबोडिया भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। ये वीजा अधिकतम 30 दिन के लिए मान्य होता है।
और नंबर पांच- श्रीलंका
भारतीय टूरिस्ट को श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। भारतीय टूरिस्ट को वीजा फीस के लिए 20 अमेरिकी डॉलर यानी 1,453 रुपए देना होता है। ये वीजा अधिकतम 30 दिन के लिए मिलता है।