किस देश को मोटी लड़कियों के लिए माना जाता है स्वर्ग ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज के दौर में अगर वजन बढ़ रहा हो, तो वो सदी की सबसे बड़ी त्रासदी की तरह देखी जाती है। खासकर लड़कियों को लगता है कि सुंदरता का सबसे बड़ा दुश्मन ज्यादा वजन है। लड़कियां जिम के चक्कर तक लगाना शुरू कर देतीं हैं, ताकि अपनी खूबसूरती को वो फ्लॉन्ट कर सकें। लेकिन ऐसा सभी जगह नहीं होता। दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां ज्यादा वजन को लकी माना जाता है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं मॉरिशस की, जहां शादी के लिए सिर्फ खूबसूरत दिखना ही काफी नहीं। इसके लिए आपका वजनी होना भी जरूरी है। दुल्हन का वजन ज्यादा हो, तो ये वहां खुशी की बात होती है। यहां शादी के समय लड़की का वजन ज्यादा हो, तो ही ससुराल वाले खुश होते हैं। अब बताइए ज्यादातर जगह दुल्हन के मोटे होने पर उसे ताने सुनने पड़ते हैं। अपने घर में ही मां-बाप, भाई-बहन नसीहत देने लगते हैं।
लेकिन मॉरिशस में ऐसा बिल्कुल नहीं होता। वहां लड़की का वजन ज्यादा होना ही अच्छा माना जाता है। अगर लड़की पतली है भी, तो उसे नसीहत दी जाती है कि शादी होने तक वह खूब खाए-पिए, ताकि उसका वजन बढ़ सके। लड़कों को भी यही नसीहत दी जाती है कि वह अपने लिए हृष्ट-पुष्ट लड़की पसंद करे।
दऱअसल शादी की अन्य रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ यहां एक मान्यता ये भी है, कि लड़की का वजन अगर ज्यादा हो, तो वो खुशहाली और अच्छा भाग्य लाती है। साथ ही उसके परिवार को कभी भी धन संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी। यहां के लोग अपनी बेटियों को डाइटिंग या वजन कम करने से रोकते हैं। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि जिस लड़की का वजन कम होता है, उसकी शादी होने में थोड़ी परेशानियां होने लगती है। जाहिर है एक तरफ जहां महिलाएं जीरो फीगर के पीछे भाग रही हैं, वहीं मॉरिशस की जिंदगी कहती है, “खाओ, पियो और सुख से रहो!”