ये महिला सुबह होते ही क्यों ढूंढने लगती है तालाब ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
वैसे तो आपने अजीबो-गरीब कई खबरें सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बाताने जा रहे है, जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। ये खबर विदेश की नहीं, बल्कि अपने ही देश की है। हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुबह होते ही तालाब ढूंढने लगती है। आप भी जानिए आखिर इस महिला को पानी से इतना प्यार क्यों है।
दरअसल, पश्चिम बंगाल के कटवा जिले के गोवई गांव में रहने वाली इस महिला की करीब 60 साल है। इस महिला के घरवालों का कहना है कि पिछले बीस साल से ये महिला रोज सुबह उठते ही तालाब या पानी वाली जगह खोजने के लिए निकल जाती है। रोजाना 12 से 14 घंटे पानी में रहती है। रोज सुबह सूरज उगने से पहले तालाब में उतर जाती है और शाम को सूरज के अस्त होते ही वापस घर में लौट आती है।
मजेदार बात ये है कि ये महिला गले तक खुद को पानी में डुबा लेती है और सारा दिन वहीं गुजार देती है। तालाब में ही रहकर वह लोगों से बातें भी करती हैं और वहीं खाना भी खा लेती है। तालाब से वो तभी निकलती है, जब उसे घर जाना होता है। बताया जाता है कि 20 साल पहले इस महिला को एक अजीब बीमारी हो गई थी। जिसकी वजह से उनकी त्वचा पर काफी जलन होती है। इस जलन से बचने के लिए ही ये रोज सुबह तालाब में जाकर बैठ जाती हैं। ये महिला साल 1998 में ऐसा कर रही हैं। अब तो लोग ऐसा समझने लगे हैं कि तालाब में ही इस महिला की आत्मा बस गई है, क्योंकि वो पूरा दिन तो उसी तालाब में बिताती हैं।