क्या आपने 526 दांत वाले बच्चे को देखा है ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
अब तक आपने यहीं सुने होंगे कि किसी भी इंसान के मुंह में 32 दांत होते हैं। हालांकि बच्चों के मुंह में व्यस्क की तुलना में दांतों की संख्या भी कम होती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मासूम से मिलाने जा रहे हैं, जिसकी उम्र महज 7 साल है, लेकिन उसके मुंह में कुल 526 दांत निकले। यकीन नहीं हुआ न, लेकिन ये सोलह आने सच है।
जी हां, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में सात साल के रविंद्र नाम के एक बच्चे के मुंह से 526 दांत निकाले गए हैं। हैरानी की बात ये है कि ये दांत जबड़े की हड्डी में इस कदर लगे हुए थे कि, बाहर से दिखाई ही नहीं देते थे। डेंटिस्ट्स ने सर्जरी करके कुल 526 दांत निकाले, अब इस बच्चे के मुंह में 21 दांत बचे हैं। दरअसल 7 साल का ये मासूम Compound Composite Ondontome से पीड़ित था। इस वजह से बच्चे के जबड़े में सूजन आ गई थी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।
हालांकि तीन साल की उम्र में ही बच्चे के जबड़े में सूजन की बात सामने आई थी। उस वक्त उसे ज्यादा तकलीफ नहीं हो रही थी। लेकिन बाद में जब सूजन लगातार बढ़ती गई तो पैरंट्स उसे हॉस्पिटल लेकर आए। यहां एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसे टेस्ट के बाद पता चला कि जबड़े के नीचे कई सारे छोटे-छोटे दांत हैं। जिसके बाद बच्चे की सर्जरी करने का फैसला किया गया। हालांकि रवींद्र के पैरंट्स को सर्जरी के लिए मनाने में कुछ ही मिनट लगे, लेकिन बच्चे को मनाने में कई घंटे लग गए। बच्चे को मनाने के बाद सर्जरी शुरू हुई, इस सर्जरी में पांच घंटे लगे।
सर्जरी के दौरान बेहोशी के बाद जब जबड़ा खोला गया, तो अंदर एक बैग की तरह चीज दिखाई दी। उसे जब ऑपरेशन के बाद निकाला गया, तो उसका वजन करीब 200 ग्राम था। उसे बैग जैसी चीज से 526 दांत अलग-अलग आकार निकले, जिसे देख टीम हैरान रह गई। अब उसके मुंह में अब 21 दांत हैं। सर्जरी के बाद अब इस मासूम के दांत और जबड़ों में दर्द नहीं है। थोड़ी बहुत सूजन जरूर है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी। डॉक्टर्स के मुताबिक मोबाइल टावर के रेडिएशन और अनुवांशिक कारणों से ऐसा हो सकता है।