शरीर में कफ बढ़ने पर क्या खाएं और किससे परहेज करना चाहिए ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
वात और पित्त के साथ शरीर में कफ का संतुलन सही होना जरूरी है। कफ के बढ़ने पर 28 प्रकार के रोग आपको घेर सकते हैं। लेकिन इनसे बचने के लिए आपको ऐसी चीजों से बचना होगा, जो कफ पैदा करती हैं या कफ को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कफ होने पर क्या खाना चाहिए और खाने की किन चीजों से परहेज करना चाहिए। सबसे पहले बताते हैं उन चीजों के बारे में, जिससे कफ होने पर परहेज करना चाहिए।
नंबर एक- दूध
दूध कफ को बढ़ाता है। अगर आपकी कफ प्रकृति है, तो आपको दूध का सेवन कम करना चाहिए या फिर हल्दी के साथ इसका सेवन करें।
नंबर दो- पनीर
पनीर से कफ तो बनता ही है, कई लोगों को पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है, क्योंकि कुछ लोगों को पनीर आसानी से नहीं पचता। इसलिए इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
नंबर तीन- मक्खन
मक्खन में वसा अधिक होता है, इसलिए ये कफ बढ़ाने का काम करता है। कफ की समस्या में मक्खन या मक्खन युक्त चीजों का सेवन न करें।
नंबर चार- मांस
कफ बढ़ने पर मांस का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए कफ होने पर मांस का सेवन करने से बचें और अगर कफ की तासीर हो तो मांस का सेवन कम से कम करें।
और नंबर पांच- वसायुक्त चीजें
वसायुक्त चीजों का सेवन कफ बढ़ाने का काम करती हैं, इसलिए जितना हो सके इनसे बचने की कोशिश करें।
तो ये तो थी वो चीजें, जिनसे कफ होने की सूरत में परहेज करना चाहिए। लेकिन साथ ही आपको बता बता दें कि कफ से बचने के लिए सुबह या दिन के भोजन के बाद गुड़ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, ये कफ को कम करने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही तुलसी, सौंठ, अदरक और शहद जैसी चीजों का सेवन कफ को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है, तो इन्हें किसी भी तरह से डाइट में शामिल करें।