शादी के इस रिवाज को जानकर हैरान रह जाएंगे !

लालकिला पोस्ट डेस्क
बिहार ‘पकड़वा विवाह’ के लिए बदनाम है। यहां दहेज के पैसे ना होने पर लड़की के घरवाले पहले एक योग्य लड़का ढूंढ़ते हैं और फिर उसे किडनैप कर उसकी शादी अपने घर की लड़की की शादी करा देते हैं। हालांकि, ये कोई रिवाज नहीं बल्कि अपराध है। ऐसा ही घिनौना काम एक और जगह होता है। फर्क बस ये है कि यहां अपहरण लड़की का होता है और रिवाज के नाम पर लड़कों को इसकी छूट मिली है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं किर्गिस्तान की, जहां शादी से जुड़ा ये अजीब रिवाज है। यहां कोई लड़का किसी भी कुंवारी लड़की को अगवा कर उसके साथ रात बिता सकता है और फिर जबरन शादी कर सकता है। इसे Ala kachuu कहा जाता है यानी ‘पकड़ो और भागो’। यहां शादी से पहले दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को अगवा कर लेता है, उसके साथ कुछ वक्त बिताता है और फिर जब लड़की अपने मां-बाप के घर पहुंचती है, तो उसकी शादी उसी लड़के से करा दी जाती है जिसने उसे अगवा किया था।
वैसे तो यह एक रिवाज है, मगर इसकी आड़ में कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। अगर कोई लड़की किसी लड़के का शादी का प्रस्ताव ठुकरा देती है, तो जबरन शादी करने के लिए लड़का उसे अगवा कर लेता है। रात भर साथ रखने के बाद वह उसे छोड़ देता है। बदनामी के डर से घरवाले लड़की की शादी उसी लड़के से करवा देते हैं जिसने अपहरण किया। किर्गिस्तान में शादी का खर्च लड़के के घरवाले उठाते हैं। इसलिए कई लड़के लड़की को अगवा करके शादी कर लेते हैं, ताकि मेहमानों का खर्च बच जाए। किर्गिस्तान में लगभग एक तिहाई शादियां ऐसे ही होती हैं। मगर इस शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिली है। अगर ऐसी शादी करने वाले जोड़ों का तलाक होता है, तो पति पर पत्नी और बच्चों की कोई जिम्मेदारी नहीं होती।