गिरफ्तारी के वक्त कौन से अधिकार हैं जिन्हें जानना चाहिए ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
अक्सर पुलिस का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, फिर भले ही उन्होंने गलती की हो या नहीं। कानून ने हर व्यक्ति को कुछ खास अधिकार दिए हैं, जिन्हें जानकर आप उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे, अगर किसी व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार करती है, तब भी उसे कुछ अधिकार मिलते हैं। पुलिस भी इन अधिकारों को देने से किसी को मना नहीं कर सकती। आज हम ऐसे ही 6 अधिकारों के बारे में बता रहे हैं, जो गिरफ्तार होने पर व्यक्ति को मिलते हैं।
नंबर एक- महिला की गिरफ्तारी एक महिला पुलिसकर्मी ही कर सकती है।
नंबर दो- गिरफ्तार व्यक्ति को अपनी पसंद के वकील से मिलने का अधिकार है।
नंबर तीन- गिरफ्तारी के वक्त पुलिस जो मेमोरेंडम तैयार करती है, उसमें गिरफ्तार व्यक्ति का साइन होना जरूरी है।
नंबर चार- अगर जमानती अपराध में गिरफ्तारी हुई है, तो उसे जमानत पर छोड़े जाने के बारे में सूचित करना जरूरी है।
नंबर पांच- गिरफ्तार व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी का कारण बताना जरूरी है।
और नंबर छह- गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी की यूनिफॉर्म पर नेम प्लेट होना जरूरी है।