गुफा के अंदर की दूसरी दुनिया की चकाचौंध देखकर हैरान रह जाएंगे

लालकिला पोस्ट डेस्क
हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। लेकिन हर किसी का सपना पूरा हो ही जाए, ऐसा जरुरी नहीं। लेकिन आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने एक पुराने गुफा को एक शानदार महल में तब्दील कर दिया। अंदर के नजारों को देखने के बाद तो ऐसा लगता है, जैसे ये किसी का घर नहीं, बल्कि कोई हनीमून स्पॉट है।
दऱअसल यूनइटेड किंगडम में रहने वाले एंजेलो मैस्ट्रोपेट्रो अपने घर को लेकर सुर्खियों में हैं। एंजेलो महज 29 साल की उम्र में मल्टीपल स्लेरोसिस नाम की बिमारी की चपेट में आ गए थे। इसकी वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे और उनकी जिदंगी पूरी तरह से बेपटरी हो गई थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी हालत को सुधारने के लिए एंजेलो ने एक घर बनाने का फैसला किया।
एंजेलो ने इसके लिए प्रॉपर्टी तलाशना करना शुरू किया। इसी दौरान उनकी नजर एक गुफा पर पड़ी, जिसका विज्ञापन लोकल प्रॉपर्टी सेल बुक में दिया गया था। फिर क्या था एंजेलो ने उस गुफा को 61 लाख रुपए में खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने करीब एक करोड़ रुपए खर्च कर गुफा का नक्शा ही पूरी तरह बदल दिया। एंजेलो ने अपना घर इस गुफा के अंदर बनाने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने गुफा से करीब 70 टन पत्थर बाहर निकाले। वैसे इस गुफा में पहले भी लोग रहते थे, लेकिन करीब 70 साल पहले इसे खाली कर दिया गया था। एंजेलो ने इस गुफा में बेडरूम के अलावा किचन भी बनाया है। घर के बाहर बने सिटींग एरिया की खूबसूरती देखते ही बनती है।