भारत में कहां महिलाओं के लिए रेंट पर मिलते हैं लड़के ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
क्या आप सिंगल हैं और अकेलेपन की वजह से अक्सर डिप्रेशन में चली जाती हैं? अगर हां, तो समझिये कि आपकी परेशानी का आधा समाधान एक एप ने कर डाला। मार्केट में एक ऐसा नया एप आया है, जिसके जरिए आप किराए पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं।
जी हां, इस ऐप का नाम है Rent a boyfriend। जिसे हाल ही में मुंबई और पुणे में लॉन्च किया गया है। एप का उद्देश्य तन्हा लोगों को डिप्रेशन से उबारने में मदद करना है। इस पहल में महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि ‘rent a girl’ भारत में सही नहीं माना जाता है। लड़कियां मूवी, डिनर या लंच डेट के लिए बॉयफ्रेंड किराए पर ले सकती हैं। वहीं, किराए पर लिया जाने वाला बॉयफ्रेंड, लड़की को डिप्रेशन से निकालने में एक्सपर्ट होगा।
सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इस ऐप को बनाने के पीछे 29 साल के भारतीय कौशल प्रकाश का दिमाग लगा है। पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर, कौशल का इस बारे में कहना है कि ये एप ह्यूमन इमोशन से जुड़ा है। इसका मकसद देश में लोगों को डिप्रेशन से निकालना है। इससे न तो कोई प्राइवेट डेट होगी और ना ही सेक्सुअल रिलेशनशिप स्थापित होंगे। कौशल के मुताबिक वेबसाइट पर आप पुरुषों के प्रोफाइल देख सकते हैं, जो 22-25 साल के बीच में होंगे।
इस एप का एक टोल फ्री नंबर भी है, जिसमें लड़की मनोवैज्ञानिक से अपने दिल की बात कर सकती है। फोन पर 15-20 मिनट तक बात करने पर 500 रुपए का भुगतान चुकाना होगा। कौशन प्रकाश को इस एप को बनाने का आइडिया तब आया जब वह खुद भी डिप्रेशन के शिकार हो गए थे।