दुनिया की इस अनोखी बिल्ली को देखकर हैरान रह जाएंगे ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको एक ऐसी अनोखी बिल्ली से मिलाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस बिल्ली का जन्म ऑस्ट्रेलिया में इसी साल 12 दिसंबर को हुआ था। इस बिलली को नाम दिया गया है बैट्टी बी। बैट्टी की खासियत ये है कि इसके दो मुंह, तीन आंख और दो नाक हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि आमतौर पर जन्म के कुछ समय बाद ही ऐसे जीवित नहीं रह पाते हैं, पर इतना समय बीत जाने के बावजूद ये जीवित और सकुशल है।
हालाकि बैट्टी के जन्म को कुछ ही समय हुआ है। लेकिन उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही वायरल हो गईं। दस दिन बीतने के पहले ही बैट्टी इंटरनेट संशेसन बन चुकी थी। उसकी देखभाल करने वालों ने बताया कि बैट्टी को दो मुंह से ट्यूब के जरिए खाना खिलाया जाता है। उसकी देखभाल करना किसी दूसरी बिल्ली को पालने से काफी अलग है।
बैट्टी के डॉक्टरों ने उसकी काफी संजीदगी से देखभाल की है और सुरक्षित रखने में पूरी मेहनत की है। फिर भी जीवित रहने में बैट्टी की मजबूत जिजिविषा का भी बड़ा योगदान है। इतनी विचित्र होने के बावजूद वो उर्जा से भरपूर है और चंचल है।