दुनिया में शादी की इन रस्मों को जानकर हैरान रह जाएं

लालकिला पोस्ट डेस्क
वैसे तो दुनियाभर में शादी से जुड़े न जाने कितने रस्म हैं। लेकिन कुछ ऐसे रस्में हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कहीं दूल्हे के बाथरूम जाने पर वहां मौजूद पुरुष दुल्हन को किस करते हैं, तो कहीं सुहागरात में दुल्हन के साथ उसकी मां या कोई बुजुर्ग महिला बेडरूम तक जाती है, ताकि उसको कोई परेशानी नहीं हो। तो आइए जानते हैं दुनियाभर की शादी की ऐसी ही 6 दिलचस्प रस्मों के बारे में।
नंबर एक- कॉन्गो
कॉन्गो में शादी की पूरी रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन को न तो हंसना और न ही मुस्कुराना होता है।
नंबर दो- कोरिया
कोरया में शादी वाले दिन शाम में दूल्हे के पैर को बांध दिया जाता है। फिर कुछ लोग उनके नंगे पैर पर मछली से मारते हैं।
नंबर तीन- स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड में दुल्हन के परिवार के लोग और दोस्त मिलकर उसको एक पेड़ से बांध देते हैं। फिर उसके ऊपर गंदी चीजें फेंकते हैं। इसके पीछे ये मान्यता है कि ऐसा करने से दुल्हन जीवन की कठिनाइयों से निपटने के लिए तैयार होती है। माना जाता है कि अगर उसने यह बर्दाश्त कर लिया तो कुछ भी बर्दाश्त कर लेगी।
नंबर चार- स्वीडन
यहां अगर दूल्हा या दुल्हन को बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है, तो जो रूम में रह जाता है उसको वहां मौजूद लोग किस करते हैं। जैसे अगर दूल्हा बाथरूम जाता है, तो वहां मौजूद पुरुष दुल्हन को किस करते हैं और अगर दुल्हन जाती है, तो महिलाएं दूल्हा को किस करती हैं।
नंबर पांच- सूडान
सूडान में एक महिला को जब दो बच्चे पैदा हो जाते हैं, तब जाकर उसकी शादी वैध मानी जाती है। अगर वो दो बच्चे पैदा करने में नाकाम रहती है, तो उसका पति उसे तलाक दे सकता है।
और छह- रोमानिया
रोमानिया में शादी से पहले दूल्हे को दुल्हन का अपहरण करना होता है। अगर वो लड़की को उसके परिवार के लोगों से दो दिनों तक छिपाकर रखने में कामयाब हो जाता है, तो लड़की से उसकी शादी हो जाती है। ऐसा करने में नाकाम रहने पर लड़के की शादी उस लड़की से नहीं होगी।