जब दुनिया के इस शहर पर होने लगी ‘सेब’ की बारिश ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आपने आसमान से अब तक पानी, मछलियों, केकड़ों और मेंढकों की बारिश होने के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने ये सुना है कि आसमान से सेब की बारिश हुई हो। ये कोई मजाक नहीं, बल्कि सच में लोगों के घरों के ऊपर सेब की बारिश हो चुकी है।
जी हां, इंग्लैंड में एक ऐसा शहर है, जहां सेबों की बारिश हो चुकी है। साल 2011 में कंवेन्ट्री नाम के इस शहर के लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब एक सुबह आसमान से सेबों की बारिश होने लगी। आसमान से बरसी इस आफत ने पूरे शहर को थाम दिया था। जगह-जगह सेब पड़े होने के कारण सारे शहर में जाम लग गया। आपकी नजर जहां तक जाती, वहां तक आपको सिर्फ और सिर्फ सेब ही नजर आते।
इस शहर में रहने वाले एक ड्राइवर की मानें तो जब उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोला, तो उनका पूरा गार्डन सेबों से भरा हुआ था। लेकिन जब उनकी नजर सड़क पर गई, तो वो हैरान रह गए। क्योंकि सेब सिर्फ उनके घर पर ही नहीं, बल्कि पूरे शहर पर बरसे थे। सेब इतनी ज्यादा संख्या में बरसे थे, मानों किसी ने प्लेन से सेबों को फेंक दिया हो। लेकिन साथ ही लोगों लके मन में ये सवाल भी घूम रहा था कि क्या एक प्लेन से इतने सारे सेब कोई कैसे बरसा सकता है।
वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा बवंडर यानी Tornado की वजह से होता है। जब बवंडर किसी ऐसे स्थान से गुजरा है जहां सेब के बगीचे हों तो ऐसा हो सकता है। ऐसे में वो सारे बगीचे को नष्ट कर देता है और तेज हवा के साथ बीच में आने वाली हर चीज को ले जाता है। ऐसा ही कुछ इस शहर के साथ भी हुआ होगा। बवंडर थमने के बाद सभी सेब इस शहर पर गिर गए होंगे।