देश के ऐसे पवित्र जगह जिनका कनेक्शन सीधा भगवान से माना जाता है !

लालकिला पोस्ट डेस्क
भारत में ऐसी जगहों की कमी नहीं है, जिनका संबंध सीधे देवी-देवताओं से माना जाता है। इन जगहों का जिक्र धर्म-ग्रंथों में भी किया गया है। आज हम आपको ऐसी ही 6 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारत की सबसे पवित्र जगहें माना जाता है।
नंबर एक- वाराणसी
गंगा किनारे बसे दुनिया के प्राचीनतम शहरों में से एक वाराणसी को देवों के देव महादेव की नगरी कहा जाता है। यहां शिव से बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग स्थापित है। ग्रंथों की मानें तो महादेव ने कैलाश पर्वत के अलावा काशी को ही अपना निवास स्थल बनाया था। काशी को लेकर कहा जाता है कि प्रलय के वक्त विनाश से इसकी रक्षा करने के लिए शिवजी ने अपने त्रिशूल पर टिका रखा है।
नंबर दो- मथुरा
मथुरा को श्रीकृष्ण का जन्म स्थल माना जाता है। धर्म ग्रंथों की मानें तो श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में ही हुआ था।
नंबर तीन- अयोध्या
अयोध्या श्रीराम की जन्मभूमि होने की वजह से बहुत की खास मानी जाती है। यहां आज भी ऐसी कई जगहें हैं जहां भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान ने बिताया था।
नंबर चार- कैलाश मानसरोवर
कैलाश मानसरोवार शिव से जुड़ी सबसे खास जगह मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कैलाश पर भगवान शिव के साथ भगवान कुबेर का भी निवास स्थल माना जाता है।
नंबर पांच- बद्रीनाथ
चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु का निवास स्थल माना जाता है। उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के बाएं तट पर नर और नारायण नाम के दो पर्वतों के बीच स्थापित है।
नंबर छह- पुष्कर
पुष्कर राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यहां ब्रह्मा का पूरी दुनिया में एकमात्र मंदिर है। इस मंदिर के पीछे रत्नागिरी पहाड़ पर उनकी पत्नी देवी सावित्री का भी मंदिर है।