बिना पैर वाली इस लड़की की कमाई जानकार हैरान रह जाएंगे !

लालकिला पोस्ट डेस्क
हम अक्सर छोटी-छोटी बातों में ही हार मान जाते हैं और गलत रास्ते को अपनाने के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो किसी भी मुसीबत से घबराते नहीं हैं। बल्कि हर हालात का डटकर सामना करते हैं और कामयाबी को गले लगाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही बिना पैरों वाली मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने अपनी बहादुरी से मिसाल कायम कर दिया है।
तस्वीरों में दिख रही बिना पैर वाली ये लड़की 23 साल की कन्या सेसर है। कन्या ससेरे का जन्म बिना पैरों के हुआ था। जन्म होते ही उनके माता पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। लेकिन बिना पैरों के पैदा हुई कन्या ने कभी अपने हौसलों को टूटने नहीं दिया। माता-पिता के यूं छोड़ने कर चले जाने के बाद कन्या ने सोच लिया थी कि वो जीवन में कभी किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। इस लड़की के दृढ़ निश्चय का ही नतीजा है कि कन्या सोशल मीडिया पर एक फेमस मॉडल है और वो बिना पैरों के मॉडलिंग कर आज लाखों रुपये कमाती हैं।
माता-पिता के छोड़ जाने के बाद कन्या को एक पोलैंड के दंपति ने गोद लिया। उन्होंने कन्या को बड़े प्यार से पाला और थोड़ी बड़ी होने पर उसे व्हील चेयर के सहारे इधर-उधर जाना सिखाया। आज कन्या पोलैंड में मॉडलिंग करती हैं और लाखों रुपये कमाती है। कन्या बिना पैरों के मॉडलिंग करती हैं। वो बिना पैरो के लगभग सभी जगह घूम लेती है और सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि वो तैराकी भी कर लेती है। कन्या के पास भले ही पैर नही थे। लेकिन वो दिखने में दूसरे मॉडल की तरह खूबसूरत है। पैर ना होने की वजह से यह रैंप वॉक तो नहीं कर सकती, लेकिन अपने हाथों से ऐसे करतब दिखाती है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं।