इस मौसम में गोंद के लड्डू कितने फायदेमंद हैं जाने…

लालकिला पोस्ट डेस्क
गोंद के लड्डू को कमजोरी दूर करने का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। खासकर ठंड के मौसम में गोंद के लड्डू खाने से डाइजेशन अच्छा रहता है। इन दिनों भूख भी ज्यादा लगती है। इसलिए गोंद के लड्डू जैसी घी से बनी चीजें भी आसानी से डाइजेस्ट हो जाती हैं। अगर हर दिन नाश्ते में एक गोंद का लड्डू लिया जाए, तो इससे कमजोरी को दूर किया जा सकता है। चाहें तो लड्डू बनाते समय इसमे गोंद के साथ मूंग दाल का आटा और सोयाबीन का आटा भी मिला लें। इससे लड्डू का टेस्ट और बेनिफिट्स दोनों बढ़ जाते हैं। लेकिन अगर आपका वजन ज्यादा है तो एक दिन में एक ही लड्डू खाएं।
गोंद का लड्डू प्रेंगनेंट महिलाओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से मां और बच्चा दोनो स्वस्थ रहते हैं। जिन महिलाओं का वजन कम है, वे अगर रोज गोंद के लड्डू खाकर दूध पिएं तो इससे न सिर्फ वजन बढ़ेगा, बल्कि कमजोरी भी दूर होगी।
तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर इसे बनाएं कैसे- एक पैन में घी डालकर गोंद तल लें। इन्हें मिक्सी में पीस लें। अब पिसी हुई शक्कर, गोंद, इलायची पाउडर और घी मिलाकर लड्डू बना लें। इन्हें एयर टाइट डिब्बे में रखें।
अब जानते हैं गोंद से लड्डू से होने वाले फायदे के बारे में-
नंबर एक- इसमें आयरन होता है, इससे खून का संचार इंप्रूव होता है। साथ ही इसे खाने से ताकत भी मिलती है।
नंबर दो- गोंद के लड्डू में प्रोटीन और कैल्शियम भी होता है, इसके खाने से हड्डियां और मसल्स भी मजबूत होते हैं।
नंबर तीन- गोंद के लड्डू में फाइबर्स भी पाए जाते हैं। इससे न सिर्फ डाइजेशन इंप्रूव होता है, बल्कि पेट की समस्या भी दूर होती है।
और नंबर चार- गोंद के लड्डू में फॉलिक एसिड भी पाए जाते हैं। अगर कोई महिलाएं इसका सेवन करती है, तो इससे न सिर्फ पीरियड्स से जुड़ी समस्या खत्म होती है, बल्कि व्हाइड डिस्चार्ज से भी बचाता है।