दुनिया के सबसे मोटे कपल की प्रेम कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
अमेरिका के मिसोरी में एक ऐसा कपल रहता है, जिनका वजन मिलाकर एक मिनी कार के बराबर है। जी हां, 42 साल के ली और 39 साल की उनकी पार्टनर रेना का टोटल वेट करीब 600 किलो है। सबसे मजेदार बात तो ये है की दोनों एक वेट लॉस क्लीनिक में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ली औ रेना की मुलाकात करीब दस साल पहले एक वेट लॉस क्लीनिक में हुई थी। दोनों अपने बढ़ते वजन से बेहद परेशान थे और इसे कम करने के लिए डॉक्टर्स के चक्कर काट रहे थे। इसी बीच इनकी लाइफ में एक टर्निंग प्वाइंट आया।
क्लीनिक में मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और उन्हें प्यार हो गया। प्यार की खुमारी में दोनों ने वेट लॉस प्रोग्राम बीच में ही छोड़ दिया, जो उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। देखते-देखते दोनों का वजन बिजली की रफ्तार से बढ़ गया। ली का वजन 324 किलो तो रेना 246 किलो की हो गईं। आलम ये है कि अब इनका उठना-बैठना भी मुश्किल हो गया है।
दोनों का मोटापा इस कदर बढ़ गया है कि इनकी जान पर खतरा बन गया है। ली अब बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं। वहीं उनकी पार्टनर की हालत भी ठीक नहीं है। दोनों का ख्याल ली की बहन रख रही हैं।