दुनिया के किस गांव की सभी महिलाएं आपस में कर लेती हैं शादी ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
आपको क्या लगता है कि एक सिर्फ़ एक पुरूष ही एक औरत से शादी कर सकता है! अगर ऐसा लगता है तो ये खयाल दिमाग से निकाल दीजिए। दुनिया में एक इलाका ऐसा भी है, जहां एक औरत ही औरत से शादी कर लेती है।
जी हां, हम बात कर रहें हैं तंजानिया के एक गांव की। यहां रहने वाली सभी महिलाएं ही हैं, जो एक खास प्रजाति से ताल्लुक रखती हैं और ये महिलाएं आपस में ही शादी कर लेती हैं। हालांकि ये महिलाएं लेस्बियन भी नहीं होतीं। असल में इसके पीछे कुछ दूसरी वजहें हैं।
दरअसल ये महिलाएं नहीं चाहती हैं कि कोई अन्य पुरुष बाहर से आकर इनके घर या समाज पर किसी प्रकार का अधिकार जमाए। ये अपने घरों पर अपना हक रखना चाहती हैं। ताकि कोई और पुरुष वहां न आ जाए। ऐसा कह सकते हैं कि पुरुषवादी समाज के विरोध में ये महिलाएं ऐसा करती हैं।
यहां की महिलाओं की मानें तो उन्हें कोई छू नहीं सकता। अगर कोई मर्द हमारी प्रॉपर्टी को छीनने या हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो उसे बकायदा सज़ा दी जाएगी। यहां सारा पॉवर हमारे पास ही है। असल में यहां की महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाने और संपत्ति का पूरा हक अपने पास रखने के लिए एक-दूसरे से विवाह कर लेती हैं। मौजूदा वक्त में इस काम ने परंपरा का रूप ले लिया है। यहां कोई भी मर्द नहीं है।