दुनिया में कहां बच्चे के जन्म पर होता है अनोखा सेलिब्रेशन ?

लालकिला पोस्ट डेस्क
बच्चों का जन्म लेना ही एक त्योहार है। घरवाले नन्हे मेहमान के आने की खुशी में नाचते-गाते हैं और उसके आने की तैयारियों में लग जाते हैं। हमारे देश में जिस तरह से बच्चों के जन्म लेने पर लोग खुशी जाहिर करते हैं और धार्मिक आयोजन करते हैं, ठीक कुछ ऐसा ही होता है चीन में।
चीन में भी बच्चों के जन्म लेने पर एक अलग खुशनुमा माहौल होता है। चीन में नन्हे मेहमान की आने की खुशी को मनाने की बेहद ही प्यारी परंपरा है। वहां जब बच्चा किसी घर में पैदा होता है, तो पूरा परिवार सौ दिनों तक उसकी खुशी में डूबा रहता है, जिसे वहां ‘100 डेज ऑफ सेलिब्रेशन’ कहते हैं। बच्चे के जीवन के सौ दिनों तक वो उसकी सारी छोटी चीजों को सेलिब्रेट करते हैं। इन सौ दिनों में उसका खास ख्याल रखा जाता है और परिवार के सदस्य हर दिन अलग-अलग अंदाज में भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।
इतना ही नहीं, जब बच्चे का पहला जन्मदिन आता है, तो उसे भी एक पर्व की तरह ही मनाया जाता है। जन्मदिन के दिन बच्चे के मां-बाप भगवान को पूजते हैं। इस मौके पर दस तरह के पकवान घरों में बनते हैं। इसके साथ बच्चे के मां-बाप और उनके रिश्तेदार एक छोटी-सी टोकरी उसके साथ रखते हैं, जिसमें वो खाने-पीने की चीजों के साथ, कपड़े, पेन-पेंसिल, किताबें और खिलौने रखे जाते हैं। इस आयोजन के दौरान, बच्चा जिस भी चीज की तरफ बढ़ता है, तो ऐसा माना जाता है कि उसका भविष्य उसी में बनेगा।