U-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया की वतन वापसी – भव्य स्वागत
अंडर-19 विश्व कप 2026 की विजेता भारतीय टीम की रविवार को वतन वापसी हो गई। मुंबई एयरपोर्ट पर आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम का भव्य स्वागत हुआ। अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी मुंबई पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस जीत ने देशवासियों में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है. मुंबई एयरपोर्ट पर फैन्स ने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया और देश के लिए उनकी उपलब्धि को सराहा । मुंबई एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के परिवारजन और बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे, जिन्होंने युवा चैंपियनों का जोरदार अभिनंदन किया।
