इजरायल में PM मोदी का भव्य स्वागत,एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने लगाया गले….
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी की पॉकेट स्क्वेयर और सारा नेतन्याहू की ड्रेस के मिलते-जुलते रंग की ओर भी इशारा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 2 दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे। इजरायल में पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ। बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी का स्वागत किया। यह स्वागत प्रोटोकॉल से हटकर था, जो भारत और इजरायल के बीच मजबूत संबंध को दर्शाता है।
पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. 9 साल बाद उनकी दूसरी इजरायल यात्रा है. इजरायली पीएम के भव्य स्वागत को लेकर प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से किए गए स्वागत से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत और इजरायल की दोस्ती को मजबूत करने के लिए बेहतर रिजल्ट निकलेंगे.
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के दौरान एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला। नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वेयर और सारा नेतन्याहू की ड्रेस के मिलते-जुलते नारंगी-भगवा रंग की ओर ध्यान आकर्षित किया। नेतन्याहू ने मुस्कुराते हुए इस संयोग पर इशारा किया, जिस पर पीएम मोदी ने तुरंत ‘भगवा’ कहकर जवाब दिया। यह पल दोनों नेताओं और सारा नेतन्याहू के बीच हंसी-मजाक भरा रहा।
पीएम मोदी नेसेट यानी इस्राइली संसद को भी संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे।
इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,” मेरी पत्नी सारा और मैंने आज अपने अच्छे मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जो इस्राइल के ऐतिहासिक दौरे पर आए हैं। उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले 2017 में इस्राइल का दौरा किया था और बाद में मैंने भी बदले में भारत का दौरा किया था, जो वास्तव में बहुत खास था। हमारे बीच करीबी निजी संबंध हैं। हम अक्सर बात करते हैं और मेरा मानना है कि हमारी गहरी दोस्ती हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों की मजबूती दिखाती है। हम नेसेट में एक फेस्टिव रिसेप्शन में शामिल होंगे, यरूशलम में एक नवाचार कार्यक्रम में जाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी को एक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। कल हम याद वाशेम जाएंगे और उसके बाद अपनी टीमों के साथ एक और बैठक करेंगे, जिस दौरान हम आर्थिक, सुरक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे जो इस्राइल और भारत के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे।”
