IND vs WI Super-8: वेस्टइंडीज की तूफानी शुरुआत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट…
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हैं| दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का है| दरअसल, इस मैच को सेमीफाइनल से कम नहीं कहा जा सकता है| इस मैच में जो टीम हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी| वहीं जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी|
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शाई होप को नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए होप ने चेज के साथ 68 रनों की साझेदारी की। अब शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए हैं।
