T20 World Cup 2026: “खिताब से दो कदम दूर भारत”: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना…
वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है|अब टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा,जहां टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला 1st मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेला गया| जहां भारतीय टीम विपक्षी टीम को मात देते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला सेमी फाइनल राउंड में गुरुवार (पांच मार्च) को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मैच का लाइव रोमांच 7.00 बजे से देखने को मिलेगा।
पहला सेमीफाइनल: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगे। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की इकलौती ऐसी टीम है जो अब तक अजेय रही है। यहीं नहीं प्रोटियाज टीम ने ही भारत के विजयी रथ को रोककर सुपर-8 में उसे 76 रनों से हराया था।
सेमीफाइनल-2 में भारत बनाम इंग्लैंड की टक्कर
भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मैच में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।
भारत ने वेस्टइंडीज का पांच विकेट से हराया
बात करें भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले के बारे में तो कोलकाता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 195/4 रन बनाने में कामयाब हुई थी। पारी का आगाज करते हुए रॉस्टन चेज सर्वोच्च स्कोरर रहे। जिन्होंने 25 गेंद में 40 रन का योगदान दिया।
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 196 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन ने 50 गेंद में 97 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से 12 चौके और चार शानदार छक्के देखने को मिले।
