US-Israel Iran Strike: युद्ध के बीच बढ़ गए पेट्रोल-डीजल, सोने के दाम…
मिडिल ईस्ट में तनाव ने पूरी दुनिया की इकोनॉमी को हिला दिया है.अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से दुनिया भर में तेल की सप्लाई चैन रुकने का खतरा बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड (Crude oil) ऑइल की कीमत सोमवार 2 मार्च को ओवर- द-काउंटर ट्रेडिंग में 13% उछलकर $82.37 प्रति बैरल पहुंच गई।
आइए जानते हैं आज सोना-चांदी का रेट कितना बढ़ गया है….
दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी की कीमतों में तेजी है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 3,300 रुपये की दर पर बिक रहा है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 33,000 रुपये खर्च करने होंगे । चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,150 रुपये चल रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 173240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में कीमत 173090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 9430 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 8550 रुपये बढ़ा है।
