भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया:यह टी-20 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर…
अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जितना है तो निर्धारित ओवरों में 256 रन बनाने होंगे.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाब हुई है। विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जितना है तो निर्धारित ओवरों में 256 रन बनाने होंगे। फाइनल में भारत की तरफ से एक बार फिर से संजू सैमसन सर्वोच्च स्कोरर रहे। जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली।
टीम ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन, 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजा दिया। 19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पंड्या (18 रन) कैच कराया। सैमसन से पहले अभिषेक शर्मा 21 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए।
