Parliament: लोकसभा से खारिज हुआ स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव….
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया है. इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 10 घंटे से ज्यादा बहस चली...
संसद के बजट सत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। ये फैसला ध्वनिमत से हुआ। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लंबी चर्चा के बाद गिर गया । गृह मंत्री अमित शाह ने इस प्रस्ताव को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए विपक्ष और विशेष रूप से राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला । शाह ने कहा कि करीब 4 दशकों के बाद किसी स्पीकर के खिलाफ ऐसा प्रस्ताव लाया गया है, जो न केवल सदन बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए भी खेदजनक है।
अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवाब दिया ।गृहमंत्री ने राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी सदन में गंभीर चर्चा की बारी आती है, नेता प्रतिपक्ष विदेश दौरे पर चले जाते हैं।उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद उन्हें भारत के लोकतंत्र से ज्यादा विदेश में बोलना पसंद है। शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें अपने नेता को संसदीय शिष्टाचार और नियमों की शिक्षा देनी चाहिए।
बता दें कि स्पीकर को हटाए जाने के प्रस्ताव पर सदन में करीब 10 घंटे चली लंबी और गरमागरम बहस हुई. बहस के बाद मतदान के जरिए इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया. अमित शाह ने कहा कि विपक्ष हताशा में संवैधानिक पदों की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है.
