CBSE Class 10 Results: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के बोर्ड नतीजे, इन तरीकों से छात्र देख सकते हैं अपने अंक…
सीबीएसई ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं। छात्रआधिकारिकवेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। इसके अलावा उमंग एप पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं। परिणाम देखने के लिए रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी तैयार रखें। इस वर्ष लाखों छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं। परिणाम को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट पाने के लिए सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार के माध्यम से लॉगिन करें।लॉगिन होने के बाद होमपेज पर दिए गए “CBSE Results” या “Education” सेक्शन में अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का PIN दर्ज करें।फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें. “Submit” पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा है। संभावना है कि बोर्ड इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। इसका मकसद छात्रों के बीच बेवजह की प्रतिस्पर्धा को कम करना है। हालांकि, कुछ स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
