‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा’,पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल की जनता के नाम पत्र…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के खत्म होते ही राजनीतिक गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम एक भावुक पत्र और ऑडियो संदेश जारी कर चुनावी माहौल को नया मोड़ दे दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना आखिरी चुनाव प्रचार खत्म करते हुए, राज्य के लोगों को एक खुले पत्र के जरिए संबोधित किया। इस पत्र में, पीएम मोदी ने प्रचार के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए विकसित बंगाल बनाने के अपने विजन को दोहराया है।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि भारतीय जनता पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया है। उन्होंने इसे “मोदी की गारंटी” बताते हुए कहा कि भाजपा बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
एक्स पर लिखे पोस्ट में पीएम मोदी लिखा, ” पश्चिम बंगाल में पूरे चुनाव प्रचार के दौरान, मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे जो असीम प्यार और आशीर्वाद मिला है, उसने मुझे एक नई ताकत से भर दिया है। चाहे यहां की युवा शक्ति हो या नारी शक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, मजदूर हों या व्यापारी, हर कोई ‘विकसितो बांग्ला’ बनाने के लिए दृढ़ है। इस पत्र में मैंने उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।”
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में रैली की। उन्होंने कहा कि टीएमसी का दिया बुझने वाला है। बुझता दिया फड़फड़ाता है। बंगाल में परिवर्तन की लहर है। पहले चरण की वोटिंग ने इस पर मुहर लगा दी है।प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में सोमवार (27 अप्रैल) को विजय संकल्प सभा की। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अब मैं चार मई को ही पश्चिम बंगाल वापस आउंगा, जब यहां बीजेपी सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा।” प्रधानमंत्री ने मंच से कहा, अब देश की जनता ही उनका परिवार है। अपना घर छोड़ने के बाद अब तक वह लोगों के साथ ही रहे हैं।
बंगाल में गुरुवार को पहले फेज में 152 सीटों पर रिकॉर्ड 92.72% मतदान हुआ है। दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।
