गाजियाबाद: इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग,7 फ्लोर को चपेट में लिया…
सुबह करीब 8:30 बजे टावर की 9वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगना शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के दौरान करीब 450 लोगों को समय रहते टावर से बाहर निकाला गया। धुएं के कारण दो बुजुर्गों की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर डी ब्लॉक की बिल्डिंग में आज (29 अप्रैल) बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग नौवीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते तेरहवीं मंजिल तक पहुंच गई।आग ने सात फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी देखी जा सकती थीं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों में आग बुझाने की कोशिश शुरू की। पानी फ्लैट तक न पहुंचने पर लिफ्ट बुलाकर आग पर पानी डालना शुरू किया। देखते ही देखते आग ने सात फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां एक-एक कर मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य किया।वहीं इंद्रपुरम में आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई । लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा और हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म के आने के बाद ही आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान करीब 450 लोगों को समय रहते टावर से बाहर निकाला गया। धुएं के कारण दो बुजुर्गों की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।आरडब्ल्यूए के लोगों ने बताया कि आग लगते ही वह और उनकी टीम फ्लैटों में जाकर लोगों को बाहर निकलने लगे। इस दौरान टावर की बिजली और गैस लाइन बंद कर दी गई। आग लगने के दौरान फ्लैटों के अंदर से धमाके की आवाज आने लगी। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग ऊपरी मंजिल पर थी तो पानी वहां तक नहीं पहुंच पाया। आग बुझाने के लिए लिफ्ट बुलाई गई। लिफ्ट पर चढ़कर आग पर काबू पाया गया। इस बीच खबर है कि सभी प्रभावित फ्लैटों का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
माना जा रहा है कि यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है।सोसाइटीवासियों में दहशत का माहौल रहा। लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल गए। अन्य फ्लैटों के लोग भी बाहर निकलकर सोसाइटी में नीचे आ गए और तबाही का मंजर देखते रहे।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बहुमंजिली आवासीय भवन में भीषण आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।
