विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने,शपथ लेते वक्त स्पीच देने लगे तो राज्यपाल ने टोका,शपथ ग्रहण में दो बार गाया गया पूरा राष्ट्र गीत…
तमिलनाडु में चार दिनों तक चले राजनीतिक उतार-चढ़ाव और सस्पेंस के बाद आखिरकार ‘थलपति’ सी जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।थलापित विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया।CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं।टीवीके नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने CM विजय को 13 मई को विश्वास मत हासिल करने को कहा है।CM बनते ही विजय एक्शन में आए और दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं।
जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विजय के शपथ ग्रहण के दौरान दो बार वंदे मातरम् गाया गया, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग विजय की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह नया तमिलनाडु है। विजय के शपथ ग्रहण की शुरुआत और समापन में पूरा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गाया गया। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं हैं।
एक शख्स ने शपथ ग्रहण के दौरान वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- जननेता विजय थलपति। विजय थलपति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक अन्य ने लिखा है, वंदे मातरम् तमिलनाडु। एक शख्स ने लिखा है- जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत और समापन वंदे मातरम् के पूरे गायन के साथ हुआ! इसे सुनना बहुत ही सुखद था।
पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। विजय ने एक पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाओं के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद देता हूं।”
ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसी राजनीतिक हलचल के बाद सत्ता तक पहुंचे विजय ने अपने पहले ही संबोधन में साफ कर दिया कि तमिलनाडु में सत्ता का केवल एक ही केंद्र होगा और वह खुद हैं।मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने कहा, ‘मेरे अलावा कोई दूसरा पावर सेंटर नहीं होगा. सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं ही रहूंगा।’ उनके इस बयान को गठबंधन सहयोगियों और राजनीतिक विरोधियों दोनों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।विजय ने अपने संबोधन में खुद को ‘थम्बी’ यानी छोटा भाई बताते हुए कहा कि उनकी सरकार पर किसी भी सहयोगी दल का दबाव नहीं चलेगा। उन्होंने विरोधियों को भी चेतावनी भरे अंदाज में संदेश दिया।विजय ने कहा, ‘मैं खुद गलत नहीं करूंगा और अपने साथ किसी को गलत करने भी नहीं दूंगा। अगर किसी के मन में गलत इरादे हैं तो उन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए।’अपने संबोधन में विजय ने खुद को एक सामान्य इंसान बताते हुए कहा कि वह कोई फरिश्ता नहीं हैं। उन्होंने जनता से कुछ समय देने की अपील की.विजय ने कहा, ‘मैं ऐसे वादे नहीं करूंगा जिन्हें पूरा नहीं कर सकूं। लेकिन अब मुझे भरोसा है कि आप सभी के साथ मिलकर हम कुछ भी कर सकते हैं।मुझे थोड़ा समय दीजिए, मैं धीरे-धीरे अपने सभी वादे पूरे करूंगा। मैं जनता के एक पैसे को भी हाथ नहीं लगाऊंगा।’
17वीं तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र सोमवार, 11 मई, 2025 को सुबह 9.30 बजे चेन्नई स्थित सचिवालय के विधानसभा कक्ष में आयोजित करने के लिए बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दिन नव निर्वाचित विधायक सत्र के दौरान शपथ ग्रहण करेंगे।विधानसभा सचिवालय ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण के समय अपना चुनाव प्रमाण पत्र साथ लाने का निर्देश दिया है। वहीं, तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव मंगलवार, 12 मई को सुबह 9:30 बजे होंगे।
