अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप,8 देशों में महसूस हुए झटके,जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हुए झटके…
शनिवार शाम 7:05 बजे अफगानिस्तान के कालाफगन से करीब 81 किलोमीटर दूर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के पास था। इसकी गहराई 192 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण इसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए।भूकंप का असर भारत, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान तक देखा गया। भारत में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया।भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश का इलाका रहा है। इसे दुनिया का सबसे अधिक भूकंप एक्टिव इलाका माना जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो भारत और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के लगातार टकराने से इस इलाके में भूकंप आते रहते हैं।
भारत में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
भारतीय समयानुसार करीब 7 बजकर 4 मिनट भूकंप के झटकों से धरती हिली। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर आए। जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूंकप के झटके महसूस किए गए।भारत में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया।जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा और जम्मू सहित कई इलाकों में हल्के से मध्यम झटके महसूस होने के बाद लोग एहतियातन घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में भी कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।फिलहाल जम्मू-कश्मीर या देश के अन्य प्रभावित क्षेत्रों से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
