झारखंड विधानसभा गेट के पास लाठीचार्ज,कई प्रदर्शनकारियों को चोट लगी…
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है।छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण आज छात्र विधानसभा घेराव कर रहे हैं।छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा, “सरकार हमारे विषय पर गंभीर नहीं है, सरकार की मंशा हमारे साथ नहीं है।अब ये आंदोलन छात्र आंदोलन से जन आंदोलन की ओर कूच कर चुका है। हम तमाम अभिभावकों से अपील करता हूं कि आप अपने बच्चों की लड़ाई में बाहर निकलें। लाठीचार्ज जो किया गया है, इस सरकार में नैतिकता नहीं है। हम लोगों का तो यह एक दिवसीय आंदोलन था, लेकिन यदि हजारों छात्र सड़कों पर हैं तो आपको बयान देना चाहिए।”उन्होंने आगे कहा, “अब हम सीधे तौर पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उनके प्रतिनिधिमंडल के पास न तो तर्क है और न ही तर्क को समझने की शक्ति है।”
झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान एक बार फिर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जेपीएससी-जेएसएससी की मांगों को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच पुलिस कार्रवाई से मौके पर तनाव बढ़ गया।प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, इस दौरान छात्र डांस करने लगे।रांची में आंदोलनकारी एक छात्र ने आरोप लगाया कि एक पुरुष पुलिसकर्मी ने महिलाओं के ऊपर लाठी बरसाई। शर्म आनी चाहिए। महिला पुलिस होती को अलग बात थी। हम लोग शांति से बैठे हुए थे। महिलाओं का कपड़ा फाड़कर पीटा गया।सरकार और पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी। वहीं, छात्रों के प्रदर्शन के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को CID गिरफ्तार कर लिया है। CID ने उन्हें आवास से गिरफ्तार किया और सीआइडी थाना ले गई। शाम को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
