किर्गिस्तान में पुतिन-मोदी की मुलाकात-PM ने BRICS के लिए न्योता दिया, पीएम मोदी बोले-‘युद्ध हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा’…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे।पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान गए हैं। इस संगठन को बने 25 साल पूरे हो गए हैं। यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित किया गया है।यहां पीएम मोदी की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई है। दोनों देशों के नेताओं के बीच चर्चा जारी है।इस दौरान दोनों लीडर एक-दूसरे के गले मिले।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए भारत की ओर से सभी शांतिपूर्ण प्रयासों के समर्थन को दोहराया। मोदी ने कहा कि “युद्ध का हर गुजरता दिन मानवता को पीछे धकेल रहा है और अब हिंसा को समाप्त करने की दिशा में गंभीरता से काम करने की जरूरत है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “युद्ध का एक-एक दिन मानवता के लिए नुकसानदेह है और इससे दुनिया आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रही है।” मोदी ने सभी पक्षों से शत्रुता समाप्त करने और संघर्ष को खत्म करने के लिए प्रयास तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया।“हमें अंतहीन युद्ध से हटकर युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।”
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले साल आपकी भारत यात्रा बहुत सफल और वाकई यादगार रही।’पीएम मोदी ने भारत-रूस के बीच संबंधों को लेकर कहा, ‘हमारे लिए यह बहुत संतोष की बात है कि हमारा सहयोग नई ऊंचाइयां छू रहा है और हम दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखना हमारी साझा सोच रही है और भविष्य में भी यही हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा।’
ब्रिक्स समिट में आने का दिया न्यौता
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत कुछ ही दिनों में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है और सभी भारतीय आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आपकी यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी और ब्रिक्स ढांचे के भीतर बातचीत और सहयोग को और बढ़ावा देगी।’
इससे पहले मोदी ने ईरान, किर्गिस्तान और अर्मेनिया के राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय मुलाकात की।मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से भी मिले। बिश्केक में चल रही SCO समिट की थीम ‘शांति, विकास और समृद्धि के लिए मिलकर आगे बढ़ना’ है।इसमें भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान सहित 10 सदस्य देशों के नेता भाग ले रहे हैं। मोदी बिश्केक में होने वाले 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।
