मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया,इंस्टा पर भावुक पोस्ट कर किया संन्यास का एलान….
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है। वे अब अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 2022 फुटबॉल विश्व कप का खिताब दिलाया था। मेसी संयुक्त राज्य अमेरिका में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलते हुए दिखे थे। अर्जेंटीना को वे फाइनल नहीं जिता सके थे, जिसके बाद अब संन्यास का एलान कर दिया है।मेसी ने अपने करियर में अर्जेंटीना के लिए छह विश्व कप खेले हैं। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में आखिरी मैच रहा। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले जिसमें उन्होंने 125 गोल किए और 68 बार गोल करने में मदद की। उन्होंने अर्जेंटीना को एक विश्व कप और दो कोपा अमेरिका का खिताब दिलाया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेते मेसी ने कहा कि उन्हें पता है कि इस फैसले से दुख होगा, लेकिन वह समझते हैं कि समय अब आ गया है।
मेसी ने अपने इंस्टाग्रा पर पोस्ट कर जानकारी साझा की। वे रिटायरमेंट लेते हुए काफी भावुक दिखे। उन्होंने बताया कि काफी विचार के बाद वे इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह रहे हैं। हालांकि, वे लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे।संन्यास को लेकर मेसी ने लिखा, “फाइनल के बाद इतना समय बीतने और काफी सोच-विचार करने के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख होता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही वक्त है। मेसी ने आगे कहा, “मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैंने अपना सबकुछ दिया, सिर्फ बीते कुछ सालों में ही नहीं जब हमने सबकुछ जीता, लेकिन उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ झोंक दिया, जिससे आपको खुशियां दे सकूं और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना का होने पर आपको गर्व महसूस करा सकूं। “उन्होंने आगे लिखा, “अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और जिंदगी के कई चैप्टर खत्म होने की तरफ बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसा पड़ाव है जो मुझे बहुत दुख देता है। मुझे नेशनल टीम का हिस्सा रहना हमेशा से पसंद था, है और आगे भी रहेगा। मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया है और अब मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। “
मेसी ने आगे लिखा, अब ज्यादा समय नहीं बचा है और जिंदगी के अलग-अलग अध्याय खत्म हो रहे हैं। यह एक ऐसा अध्याय है जो मुझे बहुत दुखी करता है। मुझे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहना पसंद है, पसंद था और हमेशा पसंद रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दे दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। साथ ही कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो टीम में शामिल होने के हकदार हैं। इन 20 वर्षों में मिले सारे प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे मैदान के अंदर से आपकी आवाज सुनना याद आएगा। अब मैं आप में से ही एक बन जाऊंगा, हमेशा बाहर से टीम का समर्थन करूंगा। अच्छे समय में भी और बुरे समय में तो और भी ज्यादा।मेसी ने कहा, हमेशा साथ रहने और इस खूबसूरत लेकिन मुश्किल सफर में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मेरे परिवार का धन्यवाद। उन सभी कोच, टीम के साथियों का धन्यवाद जिनके साथ मुझे यह सफर तय करने का मौका मिला। मैं अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें और पल लेकर जा रहा हूं। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं, यह जानते हुए कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आपको वे पल दिए जिनका हमने कभी सपना देखा था। आपके साथ यह सब अनुभव करना अद्भुत था। मैं आप सभी से प्यार करता हूं! मुझे अर्जेंटीना का नागरिक बनाने के लिए भगवान का धन्यवाद। वामोस अर्जेंटीना! मैंने ये शब्द 21 जुलाई को लिखे थे, फाइनल के दो दिन बाद।
