यशवीर,श्रीशंकर,गुलवीर और ईशा को सिल्वर, रोहित को ब्रॉन्ज;भारत ने एक दिन में जीते 8 मेडल…
भारत को एशियन गेम्स के 9वें दिन 8 मेडल मिले।सुबह की शुरुआत अनाहत सिंह और अभय सिंह के सिल्वर मेडल के साथ हुई, भले ही उनके फाइनल मुकाबले एकतरफा रहे। वहीं, शाम के सेशन में एंसी सोजन का (आखिरी जंप में) सिल्वर मेडल पर आना दिल तोड़ने वाला रहा और सर्वेश कुशारे का सिल्वर मेडल जीतना खास रहा। यशवीर सिंह ने जेवलिन थ्रो में 85.72 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर और रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज जीता।इससे पहले श्रीशंकर मुरली ने लॉन्ग जंप में 8.07 मीटर की जंप के साथ सिल्वर अपने नाम किया। गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में 3 मिनट 36.72 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर जीता।पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हरिता भद्रा ने 200 मीटर रेस में शानदार फिनिश करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।
महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में वित्या रामराज ने 54.75 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने पीटी उषा का चार दशक से अधिक पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीटी उषा ने 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में 55.42 सेकेंड का समय दर्ज किया था। वित्या ने अपने नए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मौजूदा एशियन गेम्स में वित्या का यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर जीता। फाइनल में ईशा और चीन की जियाओ जियारुइक्सुआन के 38-38 पॉइंट रहे। इसके बाद शूटआउट हुआ, जिसमें जियाओ ने जीत दर्ज की। ईशा ने 580 अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।
इन मेडल के साथ भारत के खाते में अब 45 मेडल हो गए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। शूटिंग में भारत के 12 मेडल हो गए हैं, जिसमें 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

