7 महीने बाद हिरासत से आजाद हुए फारुख अब्दुल्ला
लालकिला पोस्ट डेस्क
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला 7 महीने बाद हिरासत से रिहा हो गए। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए के खात्मे के बाद अब्दुल्ला समेत कई नेताओं को हिरासत में रखा गया था। इनमे फारुख के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुक्ति भी हिरासत हिरासत में थी। अभी उमर और मुक्ति की रिहाई नहीं हुई है। बता दें कि जम्मू कश्मीर के इन नेताओं को जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में रखा गया था। . रिहा होने पर अबदुल्ला ने कहा, ‘आज मैं आजाद हूं। मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। फिलहाल, मैं किसी सियासी मुद्दे पर नहीं बोलूंगा जबतकि सभी साथी रिहा नहीं हो जाते।
फारूक अब्दुल्ला को उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अन्य नेताओं के साथ 5 अगस्त को हिरासत में ले लिया गया था। बता दें, कुछ दिन पहले आठ विपक्षी पार्टियों ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से मांग की थी कि कश्मीर में हिरासत में रखे गए सभी नेताओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।
इससे पहले पीडीपी सांसद मीर मोहम्मद फयाद ने बात करते हुए कहा, ‘हम फारूक अब्दुल्ला की रिहाई का स्वागत करते हैं। हम मांग करते हैं कि हमारी नेता महबूबा मुफ्ती और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को भी रिहा किया जाए। भारत सरकार को अब कश्मीर में राजनीतिक संवाद शुरू करना चाहिए। वहीं, कश्मीर से राज्यसभा सांसद नाजीर अहमद लवाई ने कहा, ‘हम इस फैसले का स्वागत करते हैं. हम मांग करते हैं कि सभी नेताओं जो युवा और आम लोगों को गिरफ्तार किया है उनको भी रिहा किया जाए।
