9 बार MP और MLA रहे इस नेता की पत्नियों की संख्या जान हैरान रह जाएंगे

लालकिला पोस्ट डेस्क
आज हम आपको देश के एक ऐसे नेता से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनकी, एक, दो, तीन नहीं, कुल 58 पत्नियां होने का दावा किया जा चुका है। जी हां, 1967 से 5 बार झारखंड के चाईबासा से सांसद और 4 बार विधायक रहे बागुन सुंबरुई, अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी लव स्टोरी ऐसी रही कि कई फिल्में बन जाएं।
झारखंड से दिल्ली तक इस 83 साल के नेता की दो खास पहचान थी। इनकी पहली खासियत थी कि चाहे सर्दी, गर्मी हो या फिर बरसात, ये महज एक धोती लपेटकर ही रहते थे। वहीं इनकी दूसरी खासियत ये थी कि इन्हें अपनी शादी की गिनती तक याद नहीं थी। हालांकि बताया जाता है कि बागुन सुंबरुई ने कुल 58 शादियां की थी।
अपनी इतनी शादियों और पत्नियों की संख्या के बारे में खुलासा करते हुए, बागुन सुंबरुई ने एक बार कहा था कि पहले उनके इलाके में हाट या मेला लगा करता था। इनमें शामिल होने के लिए आने वाले कारोबारी आदिवासी लड़कियों को प्रताड़ित करते थे। इस तरह कई लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती थीं। इसके बाद उस लड़की के साथ काफी झमेला होता था।
लड़कियों के दुख को देखते हुए उसे मैंने अपनाना शुरू किया और उन्हें सहारा दिया। बागुन सुंबरुई के मुताबिक कई लड़कियों ने मुझे पति बताकर नौकरी की। लेकिन जब उनको कोई साथी मिला, तो मुझे छोड़कर भी चली गईं। बकौल बागुन सुंबरुई कई लड़कियां जिंदगी में आईं और गईं। कितनों का नाम याद रखें ? उन्हें न किसी के आने पर एतराज था और न ही किसी के जाने पर।