कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत….
ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इको विलेज 3 और हिमालय प्राइड सोसायटियों में महाशिवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद 40 से अधिक लोग बीमार हो गए. सभी को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है |परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुट्टू का आटा खाने के कुछ देर बाद ही शरीर में बेचैनी शुरू हो गई थी |
शुरुआती जांच में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है | बिसरख थाना क्षेत्र की पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रभावित सोसायटियों और अस्पतालों का जायजा ले रही हैं, ताकि मिलावटी आटे के स्रोत का पता लगाया जा सके|
