22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट…
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवभूमि उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे|केदारनाथ मंदिर के पट इस साल 22 अप्रैल 2026 को प्रात:काल 08:00 बजेख् वृष लग्न में खुलेंगे| बाबा के इस सिद्ध धाम के पट खुलने की घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुई है|
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग को भगवान शिव का पृष्ठ भाग माना जाता है, जबकि नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में अग्रभाग की पूजा होती है| बाबा केदारनाथ के इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसकी खोज पांडवों ने की थी, जबकि इसका जीर्णोद्धार आदि शंकराचार्य ने कराया था |सदिर्यों के आते ही जब केदारनाथ धाम के कपाट बंद करते समय इस मंदिर के भीतर एक बड़ा दिया जलाकर रख दिया जाता है, जो कि लगातार छह महीने तक जलता रहता है|
चार धाम में से एक बाबा केदारनाथ का मंदिर साल के 6 महीने तक खुला और साल के 6 महीने सर्दियों के चलते बंद रहता है| काफी उंचाई पर स्थित यह पावन धाम सफेद बर्फ की चादर से ढंक जाता है, जिसके कारण दिवाली के बाद यहां कपाट बंद कर दिये जाते हैं फिर गर्मियों की शुरुआत होते ही जब मौसम अनुकूल होता है तो केदारनाथ मंदिर के कपाट भोले के भक्तों के लिए दोबारा से खोल दिये जाते हैं|
उत्तराखंड के चार धाम में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट का ऐलान पहले ही हो चुका है जो कि 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में 06 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे | चार धाम में से दो प्रमुख माने जाने वाले गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल 2026 को खुलेंगे|
