सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ..
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में 9वीं बार आमने-सामने हुई हैं।इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त पाकिस्तान के कप्तान को पूरी तरह से इग्नोर किया। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान की तरफ देखा तक नहीं। टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तान टॉस प्रेजेंटर से बातचीत करके अपने डगआउट की तरफ चले गए।
आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान ने नो हैंडशेक पॉलिसी को जारी रखा है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया है। बता दें कि साल 2025 एशिया कप के दौरान हैंडशेक विवाद सामने आया था, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले देखने को मिले थे। तीनों बार उन्होंने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने का प्रोटोकॉल जारी रखा। इसके बाद सिर्फ सीनियर टीम ही नहीं, बल्कि नो-हैंडशेक को जूनियर टीम ने भी फॉलो किया।
