“द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड” का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज…
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 27 सेकेंड का यह ट्रेलर पहले पार्ट से ज्यादा गंभीर और इंटेंस नजर आता है। इसमें तीन अलग-अलग राज्यों में धर्मांतरण से जुड़ी कहानियों को दिखाया गया है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ब्लॉकबस्टर रही थी। अब निर्माता इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। निर्माताओं ने आज इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की झकझोर देने वाली कहानी को सामने लाती है। उनकी जिंदगी तब खौफनाक मोड़ लेती है, जब वे तीन मुस्लिम लड़कों के प्यार में पड़ जाती हैं और धीरे-धीरे उन रिश्तों के पीछे कथित तौर पर धर्म परिवर्तन का एक सोचा-समझा एजेंडा सामने आता है। फिल्म का ट्रेलर पहले पार्ट से ज्यादा इंटेंस नजर आ रहा है।
‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। विपुल अमृतलाल शाह और उनकी कंपनी ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के साथ बनी यह फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की अगली कड़ी है, जो पहले से भी ज्यादा गहरी और डरावनी दिख रही है।
