पंजाब में यात्रियों से भरी कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग…
अमृतसर की ओर आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोचों में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के डिब्बों से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी यात्री के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।रेलवे प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की गई। इस घटना के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।जीआरपी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना डिब्बे के एक पंखे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, आग पहले एक डिब्बे के अंदर लगी और फिर धीरे-धीरे अन्य डिब्बों में फैल गई।
जानकारी के मुताबिक पंजाब से बिहार की ओर जा रही ट्रेन नंबर 12508 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में पंजाब के पटियाला- राजपुरा के पास सराय बंजारा के पास आग लग गई। चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।देखते ही देखते धुंए का गुबार हर तरफ फैल गया और यात्री डरकर ट्रेन से उतरने लगे।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12508 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर 12:58 बजे फतेहगढ़ साहिब जिले के साधुगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। इसके कुछ ही समय बाद राजपुरा के नजदीक ट्रेन के जनरल कोचों में आग लग गई। आग की चपेट में चार जनरल कोच आ गए। बताया गया कि इंजन से पांचवें नंबर पर स्थित कोच नंबर 265287GS में आग भड़की और देखते ही देखते धुआं और लपटें आसपास के डिब्बों तक फैल गईं। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।
रेलवे ने जल ही बोगियों को ट्रेन से अलग कर दिया है, ताकि आग फैले ना और अन्य बोगियों को नुकसान न हो।ट्रेन के कोचों में आग और धुआं फैलने के बाद यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। डिब्बों के अंदर धुआं भरने लगा तो लोग अपना सामान छोड़कर बाहर निकलने लगे। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन त्यौहरों पर अपने गांव जा रहे लोगों का सामान बोगियों के साथ ही जल गया है। जिससे काफी नुकसान होने की सूचना है।आपात स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने अंबाला से दोपहर 1:20 बजे दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन रवाना की। इसमें एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विपमेंट (एआरएमई) उपलब्ध था, ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सके।
इस घटना के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।ट्रेन संख्या 12408 (अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी) में आग लगने की घटना के कारण, सानेहवाल (SNL) और अंबाला (UMB) के बीच मार्ग में बदलाव किया गया है।इस हादसे के चलते कई डाउन और अप ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।
प्रभावित होने वाली मुख्य ट्रेनों में ट्रेन संख्या-
डाउन ट्रेनें- 14680, 04652, 18104, 12920, और 14674
अप ट्रेनें- 12325, 05736 और 14501
इन सभी गाड़ियों को वैकल्पिक मार्गों जैसे चंडीगढ़, सरहिंद और ललकार कलां के रास्ते से गुजारा जा रहा है ताकि रेल यातायात सुचारू रूप से चलाया जा सके।
